Friday, May 29, 2026
Hometrendingखाद्य मंत्री ने गीता देवी को सौंपा पांच लाख रुपए का चेक,...

खाद्य मंत्री ने गीता देवी को सौंपा पांच लाख रुपए का चेक, करंट लगने से हुई थी प्रेम की मृत्‍यु

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने गत दिनों हुई एक दुर्घटना में विद्युत करंट लगने से मृतक प्रेम जाखड़ की माता गीतादेवी पत्नी भैंराराम जाखड़ को 5 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक गुरुवार को प्रदान किया।

इस दौरान गोदारा ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार की संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है तथा उनके परिवार को किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने गीता देवी के परिवार के साथ हुई घटना पर दुःख व्यक्त किया और कहा कि उनके परिवार को पात्रता के अनुसार केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से दिलाया जाएगा। इस दौरान सहायक अभियंता निमिष लखनपाल मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!