Monday, May 25, 2026
HometrendingBikaner Crime : नशे के लिए रुपए नहीं देने पर घर के...

Bikaner Crime : नशे के लिए रुपए नहीं देने पर घर के आगे खड़ी गाड़ी में लगा दी आग

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में नशे का चस्‍का पूरा करने के लिए अब युवक आपराधिक वारदातों को अंजाम देने से भी बाज नहीं आ रहे। जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के शिवबाड़ी क्षेत्र में नशे के लिए युवकों को रुपए देने से मना करने पर घर के आगे खड़ी गाड़ी में आग लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने वारदात में शामिल चार जनों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, कुम्‍हारों का मोहल्‍ला शिवबाड़ी क्षेत्र निवासी परिवादी पोकरराम कुम्‍हार पुत्र धुड़ाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि श्रीराम, ललित, हरि सिंह व समीर ने मेरे बेटे से शराब के लिए रुपए मांगे। रुपए नहीं देने पर उन्‍होंने बेटे को धमकियां दी। इसके बाद उन्‍होंने मेरे घर में घुसकर खड़ी गाड़ी में आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। मामले की जांच एएसआई विनोद कुमार को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!