Monday, June 15, 2026
Hometrendingनीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन, पुलिस...

नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में कांग्रेस हमलावर बनी हुई है। इस बीच, राजस्‍थान कांग्रेस ने गुरुवार को जयपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय से पैदल मार्च करते हुए शहीद स्मारक के रास्ते भाजपा मुख्यालय की ओर कूच किया। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई।

प्रदर्शन के दौरान गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से लगातार नीट पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे देशभर के लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। डोटासरा ने कहा कि नीट परीक्षा कराने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी पर अब लोगों का भरोसा नहीं बचा है, इसलिए इस संस्था को भंग किया जाना चाहिए।

उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी की। ने इस पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग की है। इसके अलावा, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भी कांग्रेस ने सरकार को घेरा। मार्च से पहले पीसीसी के बाहर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें डोटासरा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

आपको बता दें कि कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए जयपुर पुलिस भी अलर्ट मोड पर नजर आई। शहीद स्मारक और भाजपा कार्यालय के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने की तैयारी की गई थी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए कि नीट का पेपर कहां मिलेगा, भाजपा के बाड़े में…।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!