Thursday, June 25, 2026
Hometrendingशिक्षा निदेशालय में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निदेशक को सौंपा...

शिक्षा निदेशालय में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निदेशक को सौंपा ज्ञापन

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य द्वारा निदेशक महोदय से मुलाकात कर अवगत कराया गया कि कार्यालय में मूलभूत सुविधाओं के सम्बन्ध मे संगठन द्वारा कई बार पत्र दिये जा चुके हैं। दिनांक 27 अप्रेल 2026 को कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा औचक निरीक्षण किया गया था जिसमें मात्र खानापूर्ति करते हुए उपस्थिति रजिस्टरों पर फोकस कर कार्मिकों को नोटिस जारी किया गया था। जबकि कार्यालय में कार्मिक काम की अधिकता होने पर देर रात्रि तक रुक कर भी कार्य को पूर्ण करते हैं। वास्तविक स्थिति में मूलभूत सुविधाओं मे कार्मिकों को पीने के पानी से लेकर कुलर में पानी भरने तक की सुविधाऐं स्वयं को करनी पड़ती है, कार्मिकों को पानी बाजार से खरीद कर पीना पड़ता है। जबकि संगठन के निवेदन पर एसबीआई बैंक ने वाटर कूलर मशीनों की व्यवस्था करवाई थी। लेकिन पानी की अव्यवस्था के कारण बाहर से आने वाले आगन्तुकों को भी पीने की पानी की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

आचार्य ने यह भी बताया की विभाग में सेन्टर कुलिंग का बजट आने पर भी लम्बे समय से इस पर किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसके साथ ही सोलर सिस्टम भी पूरी तरह से नहीं लग रहा है जिससे विभाग कों लाखों रूपये का बिजली बिल भरना पड़ रहा है। इन पैसों का सद्उपयोग कर बिजली का बिल भी कम होगा और पानी की खपत भी कम होगी। पानी की कमी से पेड़ पौधों को भी नुकसान पहुंच रहा है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!