Saturday, May 16, 2026
Hometrendingपीबीएम ट्रोमा सेंटर में ओबीआरसी रिसर्च क्लिनिक के विकास कार्यों के लिए...

पीबीएम ट्रोमा सेंटर में ओबीआरसी रिसर्च क्लिनिक के विकास कार्यों के लिए 15 लाख रुपये मंजूर

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से पीबीएम राजकीय अस्पताल के ट्रोमा सेंटर स्थित ओ.बी.आर.सी. (ऑर्थोबाइलोजिकल रिसर्च क्लिनिक) में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 15 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिक संसाधनों के विस्तार के लिए यह कार्य महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी तथा शोध एवं उपचार कार्यों को भी मजबूती मिलेगी।

ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज डॉ. बी.एल. खजोतिया एवं ओ.बी.आर.सी. क्लिनिक प्रभारी डॉ. अजय कपूर ने इस स्वीकृति के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास का आभार जताते हुए कहा कि इससे ओबीआरसी रिसर्च क्लिनिक में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार होगा तथा मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध करवाई जा सकेगी।

ओ.बी.आर.सी. क्लिनिक प्रभारी एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अजय कपूर ने बताया कि जारी स्वीकृति पत्र के अनुसार इस राशि से रिसर्च क्लिनिक में निर्माण कार्य, आवश्यक उपकरण, फर्नीचर, बिजली फिटिंग, लॉजिस्टिक्स सहित अन्य विकास कार्य करवाए जाएंगे। कार्य की क्रियान्वयन एजेंसी सार्वजनिक निर्माण विभाग को बनाया गया है। साथ ही डॉ कपूर ने बताया कि प्रदेश भर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सबसे पहले यहां खोले गए ओ.बी.आर.सी. क्लिनिक में विभिन्न जिलों से मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं और उनका रिजल्ट भी बहुत अच्छा और प्रोत्साहित करने वाला है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!