








बीकानेर Abhayindia.com जस्सूसर गेट के बाहर स्थित डॉ. श्याम अग्रवाल हॉस्पिटल में आज सीलिएक रोग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जयपुर के नियो क्लिनिक से प्रसिद्ध बाल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट एवं हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. मोहित कुमार वोहरा के मार्गदर्शन में शिविर संपन्न हुआ। डॉ. वोहरा ने अभिभावकों व बच्चों को सीलिएक रोग के निदान – एंडोस्कोपिक ड्यूओडिनल बायोप्सी, ग्लूटेन फ्री डाइट व उसके पालन के फायदों की जानकारी दी। बच्चों के दैनिक प्रबंधन से जुड़े अभिभावकों के सवालों के जवाब भी दिए।
वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश कुमार शर्मा ने डाइट व पोषण से जुड़ी भ्रांतियों पर चर्चा की। डॉ. श्याम अग्रवाल ने बताया कि बीकानेर में हर माह के तीसरे गुरुवार को नियमित बाल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी OPD, डॉ. वोहरा द्वारा आउटरीच क्लिनिक के रूप में उपलब्ध रहेगी। शिविर में सीलिएक बच्चों के लिए चित्रकला व माताओं के लिए ग्लूटेन-फ्री रेसिपी प्रतियोगिता हुई। सर्वश्रेष्ठ 5 बच्चों व 5 माताओं को डॉ. वोहरा द्वारा सम्मानित किया गया। बीकानेर के गणमान्य नागरिक व पैरामेडिकल-नर्सिंग स्टाफ ने भाग लेकर जागरूकता प्रसार में सहयोग किया।


