








जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल रहा है। मौसम विभाग की ओर से अभी जारी ताजा अपडेट के अनुसार, अगले तीन घंटों के दौरान बीकानेर, चूरू, सीकर, झुंझुनू, डीडवाना-कुचामन, जयपुर तथा दौसा जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से तीव्र मेघगर्जन / गरज-चमक के साथ अचानक तेज हवाएँ 40-60 किमी / घंटा, धूलभरी आंधी, ओलावृष्टि तथा हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विभाग के अनुसार, इसी तरह कोटपूतली बहरोड़, खैरथल – तिजारा, अलवर, सवाई माधोपुर, सलूम्बर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, नागौर, टोंक तथा करौली जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन / गरज-चमक के साथ अचानक तेज हवाएँ 30-40 किमी / घंटा तथा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विभाग ने अपील की है कि संवेदनशील स्थान जैसे बड़े पेड़, बिजली के खंभे, कच्चे घरों/ दीवारों, झोपड़ियों और कमजोर
संरचनाओं को मामूली नुकसान होने की संभावना है। दृश्यता में कमी होने की संभावना है। फसलों को नुकसान होने की संभावना है। मेघगर्जन के समय पेड़ों व कमजोर संरचनाओं के नीचे शरण न लें। सुरक्षित स्थान पर शरण लें। वाहन चालक विशेष सावधानी बरतें। मेघगर्जन के समय पेड़ों के नीचे शरण न लें।


