








बीकानेर Abhayindia.com अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा 2025-27 की अवधि के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन नाहटा के मार्गदर्शन में संगठन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ममता रांका, बीकानेर प्रभारी दीपिका बोथरा व कार्यसमिति सदस्य सुप्रिया राखेचा द्वारा दो दिवसीय संगठन यात्रा 10 व 11 मई को की गई थी।
इस यात्रा में श्रीडूंगरगढ़, उदासर, बीकानेर, गंगाशहर, भीनासर, देशनोक, जोरावरपुर, नोखा, कालू, लूणकरनसर आदि स्थानों पर महिलाओं से संवाद किया गया। ममता रांका ने बताया कि सांगठनिक यात्रा का उद्देश्य कन्या मंडल को सशक्त बनाने, महिलाओं को एकजुट करने, समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाना है। संगठन यात्रा के तहत नारी शक्ति को सक्रिय करना, अनुशासन स्थापित करना और बिखरी हुई शक्तियों को जोड़कर समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करना। बीकानेर प्रभारी दीपिका बोथरा ने बताया कि उक्त सभी स्थानों पर महिलाओं से संवाद करके संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से योजनाओं की जानकारी दी गई।


