Wednesday, May 13, 2026
Hometrendingमहाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय ने जारी की सार्वजनिक सूचना, अनधिकृत सोशल मीडिया...

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय ने जारी की सार्वजनिक सूचना, अनधिकृत सोशल मीडिया खातों पर होगी सख्त कार्रवाई

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की ओर से विश्वविद्यालय के नाम, लोगो एवं पहचान का दुरुपयोग कर संचालित किए जा रहे अनधिकृत सोशल मीडिया खातों, पेजों एवं चैनलों के संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Telegram, Facebook, Instagram, YouTube, WhatsApp एवं X आदि पर विश्वविद्यालय के नाम अथवा लोगो से मिलते-जुलते कई अनधिकृत अकाउंट संचालित किए जा रहे हैं, जिन्हें विश्वविद्यालय द्वारा किसी प्रकार की अनुमति प्रदान नहीं की गई है।

विश्वविद्यालय ने आशंका जताई है कि ऐसे फर्जी खातों के माध्यम से भ्रामक सूचनाएं प्रसारित कर विद्यार्थियों एवं आमजन के साथ धोखाधड़ी तथा वित्तीय ठगी की जा सकती है, जिससे विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा एवं विद्यार्थियों के हित प्रभावित हो सकते हैं। जारी सूचना में कहा गया है कि जो भी व्यक्ति अथवा संस्था विश्वविद्यालय के नाम, लोगो या पहचान चिह्न का उपयोग करते हुए बिना लिखित अनुमति के सोशल मीडिया अकाउंट या चैनल संचालित कर रहे हैं, वे इस सूचना के प्रकाशन के 15 दिनों के भीतर ऐसे सभी खातों को स्वयं बंद अथवा डिलीट कर दें। निर्धारित अवधि में अनुपालन नहीं होने पर संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थाओं के विरुद्ध विधिक प्रावधानों के अंतर्गत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 तथा ट्रेड मार्क्स अधिनियम 1999 के विभिन्न प्रावधानों का उल्लेख करते हुए चेतावनी दी है कि दोषी पाए जाने पर कारावास एवं जुर्माने का प्रावधान है। विश्वविद्यालय ने यह भी बताया कि अधिकृत एवं सत्यापित सोशल मीडिया खातों की सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। विद्यार्थियों एवं आमजन से अपील की गई है कि वे केवल विश्वविद्यालय के अधिकृत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें। किसी भी अनधिकृत खाते की जानकारी मिलने पर उसे विश्वविद्यालय के ई-मेल mgscomplaint@mgsubikaner.ac.in पर सूचित करने का आग्रह किया गया है।

साथ ही विश्वविद्यालय ने शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आमजन से ऐसे फर्जी खातों की जानकारी मिलने पर संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर “Fake Account/Impersonation” के रूप में रिपोर्ट करने की अपील की है, ताकि उन पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!