







बीकानेर Abhayindia.com मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना से सिंचाई के लिए जल भंडारण एवं जल संरक्षण हेतु किसानों को विभागीय नियमानुसार अनुदान, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ग्राम रथ अभियान के तहत ग्राम पंचायत बामनवाली तहसील लूणकरणसर में आयोजित शिविर किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हुआ।
ग्राम पंचायत बामनवाली निवासी कृषक भंवर लाल ब्राह्मण पुत्र रामू राम ब्राह्मण ने कृषि विभाग द्वारा संचालित राजकिसान साथी पोर्टल के माध्यम से अपने खेत में डिग्गी निर्माण के लिए आवेदन किया था। कृषि विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस कार्य के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। कृषि पर्यवेक्षक एवं सहायक कृषि अधिकारी द्वारा कृषक को समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने तथा आवश्यक दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई। डिग्गी निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद अधिकारियों द्वारा भौतिक सत्यापन भी किया गया।
कृषक भंवरलाल ने बताया कि उनके खेत में डिग्गी बिना सिंचाई पानी की किल्लत से झूझना पड़ता था और फसल की उत्पादन प्रभावित होता था और आर्थिक हानि उठानी पड़ती थी। डिग्गी निर्माण के बाद अब खेत में अधिक क्षेत्र में सिंचाई होती है और उत्पादन भी अधिक होता है इस योजना के तहत कृषक को नियमानुसार अनुदान सहायता प्राप्त हुई। किसान ने राज्य सरकार एवं कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम विकास रथ अभियान के माध्यम से बहुत ही लोगों के अंदर जागरूकता और जानकारी आएगी।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर 28 अप्रैल से 12 में तक आयोजित होने वाले ग्राम रथ अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के 27 ग्राम पंचायत में 9 हजार से ग्रामीणों को ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट तथा राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। गांव-गांव पहुंचे ग्राम रथ ने कला जत्थों के कलाकारों के साथ पारंपरिक तरीके से राज्य सरकार की योजनाओं के बारे मेंबताया।
शुक्रवार को लूणकरणसर विधानसभा के भीखनेरा, बड़ेररण, मोखमपुरा, भाडेरा और उदाणा में, नोखा के किशनासर, उदासर, कुदसू, कंवलीसर, हंसासर और कक्कू में, श्रीडूंगरगढ़ के बरजांगसर, धनेरु, बाडेला, मिंगसरिया और धर्मास में, खाजूवाला के केला, राजासर भाटियान, सत्तासर, सादोलाई, महादेववाली तथा एक केएम में तथा कोलायत विधानसभा के जग्गासर, बिजेरी, भलुरी, गोकुल तथा छीला कश्मीर में अभियान का आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने भलूरी में अभियान का अवलोकन किया।
उन्होंने ग्रामीणों को अधिक से अधिक योजनाओं की जानकारी देने तथा पात्रता के अनुसार लाभ दिलाने के निर्देश दिए। विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने ग्राम रथ का स्वागत किया महिलाओं ने मंगल गीत गाकर इसकी अगवानी की। इस दौरान ग्रामीणों को अभियान से जुड़े 13 विभागों के 19 हजार से अधिक प्रचार साहित्य वितरित किए गए।


