Saturday, May 2, 2026
Hometrendingआमजन के कार्य होंगे अधिक सुगमता से, पंचायत समिति स्तर पर हेल्पलाइन...

आमजन के कार्य होंगे अधिक सुगमता से, पंचायत समिति स्तर पर हेल्पलाइन शुरू

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शुरू की गई हेल्पलाइन व्यवस्था अब पंचायत समिति स्तर तक सक्रिय रूप से संचालित की जा रही है। जिला परिषद कार्यालय में 15 अप्रैल 2026 से शुरू हुई इस पहल को जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी पंचायत समितियों तक विस्तार दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही सुविधा मिल सके।

प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार विभिन्न पंचायत समितियों में अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर निर्धारित किए गए हैं, जिन पर ग्रामीण सीधे संपर्क कर अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। प्रमुख हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं-

बीकानेर : 0151-2943450

नोखा : 9982397856, 9610770712

श्रीडूंगरगढ़ : 01565-222008

खाजूवाला : 8619312460, 9950285277

कोलायत : 9982820208, 9413278280

लूणकरणसर : 01528-294111

बज्जू : 9460027912, 9462196093

पूगल : 9460095833, 9571562121

पांचू : 9672534132, 8239419945

इन नंबरों पर आमजन पेयजल, बिजली, सड़क, स्वच्छता, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं। सूची में संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों के नाम भी शामिल किए गए हैं, जिससे सही व्यक्ति तक पहुंच आसान हो सके।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे ने बताया कि हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा संबंधित विभागों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी और आमजन को त्वरित राहत मिलेगी।

जिला प्रशासन के अनुसार इस पहल से ग्रामीणों को अब जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही संभव हो सकेगा। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे हेल्पलाइन सेवाओं का अधिकतम उपयोग कर अपनी समस्याएं सीधे दर्ज कराएं, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके और शासन-प्रशासन के बीच संवाद और अधिक मजबूत हो।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!