Hometrendingनीट परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे कर रहा परीक्षा स्पेशल सेवाओं...

नीट परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे कर रहा परीक्षा स्पेशल सेवाओं का संचालन

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा नीट परीक्षा को देखते हुए परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जयपुर-अलवर एवं चूरू-जयपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाडी संख्या 09717, चूरू-जयपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल एकतरफा रेलसेवा रविवार दिनांक 03.05.2026 को चूरू से 06.10 बजे रवाना होकर सीकर स्टेशन पर 08.15 बजे आगमन व 08.20 बजे प्रस्थान कर 11:00 बजे जयपुर जंक्शन पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बिसाऊ, रामगढ़ शेखावाटी, फतेहपुर शेखावाटी, लक्ष्मणगढ़ सीकर, सीकर जंक्शन, पलसाना, रींगस, गोविंदगढ़ मलिकपुर, चौमूं सामौद, ढेहर का बालाजी रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।

इसी तरह गाडी संख्या 09719, जयपुर-अलवर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल एकतरफा रेलसेवा दिनांक 03.05.26 रविवार को जयपुर जंक्शन से 19.10 बजे रवाना होकर को दौसा स्टेशन पर 20.22 बजे आगमन व 20.24 बजे प्रस्थान कर 22.55 बजे अलवर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, खातीपुरा, बस्सी, दौसा, बांदीकुई, बसवा, राजगढ़, मालाखेड़ा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular