








बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र में एक युवक से दो करोड़ की फिरौती मांगने तथा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी युवक की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, परिवादी राणीसर बास निवासी 32 वर्षीय मुकेश बिश्नोई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सर्वोदय बस्ती निवासी सीताराम कस्वां पुत्र रामकिशन ने वाट्सअप कॉल पर कहा कि मैं अपना किंग ग्रुप नाम से गैंग चलाता हूं। पूर्व में कई गैंग्स के साथ भी मेरा संपर्क रहा है। इसके बाद उसने कहा कि मुझे दो करोड़ एक्सटोरसन मनी दो, नहीं तो जान सम मार दूंगा। मामले की जांच एएसआई तनेराव सिंह को सौंपी गई है।


