Friday, April 24, 2026
Hometrendingराजस्‍थान की 2 हजार युवतियों को डि​जिटल सशक्त बनाने के लिए यूनिसेफ...

राजस्‍थान की 2 हजार युवतियों को डि​जिटल सशक्त बनाने के लिए यूनिसेफ एफडीसीआर के माध्यम से करेगा प्रशिक्षित

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com आरएसएलडीसी और यूनिसेफ इंडिया ने डिजिटल गर्ल्स हब (डीजीएच) मॉडल के लिए गुरुवार को लेटर ऑफ इंटेंट पर सहमति व्यक्त है। आरएसएलडीसी के जयपुर कार्यालय में प्रबंध निदेशक ऋषभ मंडल की उपस्थिति में इस सम्बंध में दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए गए। बालिकाओं के डिजिटल सशक्तीकरण एवं रचनात्मक क्षेत्रों में कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ये महत्वपूर्ण पहल है।

18 से 29 वर्ष आयु वर्ग की लगभग 2 हजार युवतियों को अल्पावधि डिजिटल कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य है। यह कार्यक्रम मार्च, 2027 तक चरणबद्ध रूप से संचालित किया जाएगा तथा परिणाम-आधारित मॉडल के तहत सफल प्लेसमेंट के उपरांत ही भुगतान किया जाएगा। इस अवसर पर यूनिसेफ इंडिया की प्रतिनिधि सुश्री सिंथिया मैककैफरी भी उपस्थित रही।

इसी क्रम में आरएसएलडीसी एवं फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ राजस्थान (एफडीसीआर) के मध्य एक गैर-वित्तीय समझौता ज्ञापन  पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य फैशन, टेक्सटाइल, डिजाइन, फिल्म, मीडिया एवं अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है। इसके अंतर्गत प्रशिक्षण, मास्टर क्लास, उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रम, इंटर्नशिप एवं स्टार्टअप अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। एफडीसीआर के उपाध्यक्ष पुनीत खत्री भी इस अवसर पर मोजूद रहे।

डिजिटल गर्ल्स हब के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली युवतियां तकनीकी दक्षता हासिल कर संगठित क्षेत्र एवं स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकेंगी। यूनिसेफ के यूथहब प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिजिटल पाठ्यक्रम एवं रोजगार अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, एफडीसीआर द्वारा उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण एवं नवीनतम पाठ्यक्रमों के विकास में सहयोग प्रदान किया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!