Friday, April 24, 2026
Hometrendingबीकानेर में पानी सप्लाई के दौरान बिजली बन्द रहेगी, जिला प्रशासन ने...

बीकानेर में पानी सप्लाई के दौरान बिजली बन्द रहेगी, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जिला प्रशासन ने नहर बंदी के दौरान सुचारू जल वितरण सुनिश्चित करने के लिए पानी सप्लाई के समय बिजली बंद करने के आदेश दिए है। जलदाय विभाग के सहायक अभियंताओं को अधिकृत किया गया है।जिला प्रशासन ने बिजली कम्पनी बीकेईएसएल को पत्र लिखकर जल आपूर्ति के दौरान 30 से 45 मिनट बिजली सप्लाई बंद करने को कहा है।

जलदाय विभाग के सहायक अभियन्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में जल आपूर्ति के समय बिजली बंद करने के बारे में बिजली कम्पनी को बताना होगा कि कब कहां बिजली बंद करनी है। जिला प्रशासन का मानना है कि बिजली बंद होने से लोग अवैध रूप बूस्टर का उपयोग नहीं कर पाएंगे और सभी उपभोक्ताओं को पूरा पानी मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि नहर बंदी के दौरान जल वितरण के समय कुछ लोग अवैध रूप से बूस्टर का उपयोग करते हैं जिससे आसपास लोगों को पानी नहीं मिल पाता है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!