Friday, April 24, 2026
Hometrendingबीकानेरी भुजिया को नई पहचान देने वाले बीकाजी ग्रुप के संस्‍थापक फन्‍ना...

बीकानेरी भुजिया को नई पहचान देने वाले बीकाजी ग्रुप के संस्‍थापक फन्‍ना बाबू नहीं रहे

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com दुनिया के पटल पर बीकानेरी भुजिया को नई पहचान दिलाने वाले बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल ग्रुप के संस्‍थापक शिवरतन अग्रवाल (फन्‍ना बाबू) का आज चेन्‍नई में निधन हो गया। फन्‍ना बाबू ह्रदय रोग के उपचार के लिए वहां गए थे। उनके निधन की खबर से उद्योग जगत में शोक की लहर छा गई। आपको बता दें कि बीकानेर के सार्दुलगंज निवासी शिवरतन अग्रवाल मूल रूप से हल्‍दीराम परिवार से ताल्‍लुक रखते थे।

उन्‍होंने हल्‍दीराम से अलग शिवदीप फूड्स प्रोडक्‍ट्स की स्‍थापना कर बीकानेरी भुजिया को दुनियाभर में पहुंचा दिया। भुजिया व्‍यवसाय में मशीनरी का उपयोग सबसे पहले उन्‍होंने ही करना सिखाया। इसके लिए उन्‍होंने कई देशों की यात्राएं की। नई तकनीक के उपयोग से भुजिया का न केवल उत्‍पादन बढा बल्कि स्‍वाद भी बरकरार रहा। बीकानेरी भुजिया की मार्केटिंग के लिए भी उन्‍होंने कई नवाचार किए। सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन को उन्‍होंने बीकाजी का ब्रांड एंबेसडर बनाया जिससे “बीकाजी” नाम शहरों से लेकर गांव-ढाणी तक पहुंच गया। केवल भुजिया ही नहीं, बल्कि उन्‍होंने मिठाई, नमकीन में भी नई तकनीक का बखूबी इस्‍तेमाल करते हुए उन्‍हें भी देश व दुनिया तक पहुंचाया। असल में, उन्‍हें अपने उत्‍पाद पर पूरा भरोसा था तथा उसे दुनिया तक पहुंचाने के लिए उन्‍होंने दमदार जिद्द भी पाल रखी थी। उनका सफर भले ही शारीरिक रूप से थम गया हो लेकिन उन्‍होंने जो स्‍वाद और साख बीकानेर सहित दुनिया को दी है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!