






जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में चल रहे भीषण गर्मी के दौर से अगले कुछ दिन और राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन प्रदेश के 20 जिलों में लू (हीट वेव) चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
विभाग के अनुसार, 24 अप्रेल को भरतपुर, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में उष्ण लहर का येलो अलर्ट जारी किया है। इसी तरह 25 अप्रेल को भरतपुर, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, फलौदी, जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, बालोतरा, कोटा, जयपुर, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में उष्ण लहर का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 26 अप्रेल को भरतपुर, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, फलौदी, जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, बालोतरा, कोटा, जयपुर, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में उष्ण लहर का येलो अलर्ट जारी किया है।


