Friday, April 24, 2026
Hometrendingचार मांग पत्रों पर शिक्षा निदेशक के साथ हुई सकारात्मक वार्ता, डीपीसी...

चार मांग पत्रों पर शिक्षा निदेशक के साथ हुई सकारात्मक वार्ता, डीपीसी 24 तक होनी तय

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य द्वारा अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पदों पर 2025-26 की डीपीसी 24.04.2026 तक करने, वर्ष 2017-18 से 24-25 तक की रिव्यु डीपीसी, 1986 में चयनित कनिष्ठ लिपिकों के प्रकरण निस्तारण के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठन करने, मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पदस्थापन ऑनलाईन काउंसलिंग के माध्यम से करने के सम्बन्ध में चार ज्ञापन सौंप कर शिक्षा निदेशक सीताराम जाट से वार्ता की गई। आचार्य ने बताया कि वार्ता के दौरान मांग स्वीकार करते हुए शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों के वर्ष 2025-26 की डीपीसी दिनांक 24.04.2026 को करना तय कर दिया है। शेष मांगों पर गंभीर संज्ञान लेते हुए कार्यवाही सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया।

आचार्य ने बताया कि शिक्षा निदेशक से वार्ता के बाद अतिरिक्त निदेशक शैलेन्द्र देवड़ा को भी चारों मांग पत्रों की प्रतियां संलग्न कर उनके वादे के आधार पर धरना स्थगित करने की याद दिलाई, इस पर देवड़ा ने विश्वास दिलाया कि वादे के मुताबिक अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पदों की डीपीसी 24.04.2026 को कर दी जाएगी एवं शेष मांगों पर भी सम्बन्धित स्तरों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!