






बीकानेर Abhayindia.com नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव बन्धड़ा ताल में मृत अवस्था में मिले अलाय निवासी मनीष जांगु के ब्लाईंड मर्डर केस की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस के अनुसार, मनीष की हत्या प्रेम प्रंसग के चलते उसकी पत्नी ने ही प्रेमी संग मिलकर करवाई थी। मनीष जांगु को मारकर फेंकने वाला एक नाबालिग निरुद्ध व षडयन्त्र में शामिल मृतक की पत्नी निकिता जाट पुत्री गिरधारीराम कूकणा निवासी धुधवालों की ढाणी अलाय पुलिस थाना श्रीबालाजी जिला नागौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या करने के इस प्रकरण में वांछित मुल्जिम को ट्रेस करना, पुलिस के लिये था चुनौतीपूर्ण कार्य रहा। प्रकरण की गंभीरता को देखते प्रकरण के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों निकिता व निरुद्ध बालक ने पहले से ही मनीष की हत्या करने की साजिश रची हुई थी।परिवादी लुणाराम पुत्र रामकरण जांगु जाति जाट निवासी धुधवालों की ढाणी अलाय नागौर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 17 अप्रैल 2026 को मेरा पुत्र मनीष जांगु घर से किसी प्रोगाम मे जाने का कहकर निकला था जो शाम तक घर पर नहीं आया जिस पर शाम के समय मुझे सूचना मिली की मेरे पुत्र मनीष जांगु का शव बन्धड़ा थाना नोखा के ताल में पड़ा मिला है। इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर मौका मुआयना कर केस दर्ज किया।
इस जघन्य हत्याकाण्ड के पर्दाफाश के लिए एएसपी ग्रामीण बनवारीलाल मीणा के नेतृत्व में नोखा सीओ जरनैल सिंह, अरविन्द कुमार थानाधिकारी नोखा, आलोकसिंह थानाधिकारी जसरासर, राजीव रोयल थानाधिकारी पांचु के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। पुलिस की अलग-अलग टीमों के द्वारा मुखबिर तंत्र मजबूत किये व घटनास्थल के आस-पास तथा घटनास्थान से तकनीकी व वैज्ञानिक साक्ष्य, परिस्थितिजन्य साक्ष्य व आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीमो ने कडी मेहनत व लग्न से कार्य करते हुये कड़ी से कड़ी जोड़कर जघन्य हत्याकाण्ड मे शामिल आरोपी को चिन्हित कर आरोपिया व बालक को दस्तयाब कर बाद पूछताछ आरोपिया को गिरफ्तार व बालक को निरुद्ध किया गया।
हत्याकाण्ड को अंजाम देने का कारण व तरीका
आरोपिया निकिता की शादी मनीष जांगु निवासी धुधवालों की ढाणी अलाया के साथ काफी समय पहले ही हो गई थी मगर उसका मुकलावा अभी कुछ समय पहले ही हुआ था जिसके बाद निकिता दो-तीन बार ही अपने ससुराल गई थी मगर अपने पति मनीष जांगु से लगाव नहीं रखती थी तथा अपने प्रेमी से लगाव था जिस कारण निकिता अपने पति से बातचीत नहीं करती थी। इसी दौरान कुछ दिन पहले निकीता व निरुद्ध बालक मिले थे तब उन्होने प्रेम प्रंसग के चलते निकिता के पति मनीष को बीच से हटाने के लिए हत्या करने की साजिश रची थी। तब प्रेम प्रंसग के चलते निरुद्ध बालक ने 17 अप्रैल 2026 को अमावस्या का अवकाश होने के कारण निकिता के पति मनीष को बुलाया था तथा दोनों गाड़ी में घूम रहे थे तभी निरुद्ध बालक ने गन्ने के ज्यूस में सल्फास मिलाकर पिला दिया जिससे मनीष बेहोश हो गया फिर निरुद्ध बालक ने तार से मनीष का गला घोंट दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। फिर मनीष के उसी बोलेरो गाड़ी से लाकर निरुद्ध बालक ने रोही बन्धड़ा के सूनसान ताल में झाडियों में फेंक दिया था तथा मनीष के मोबाईल को भी वहां से कुछ दूरी पर फेंक दिया।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
02. अरविन्द कुमार पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना नोखा
03. आलोकसिंह पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना जसरासर मय टीम,
04. राजीव रोयल पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना पांच मय टीम,
05. तनसुखराम उनि पुलिस थाना नोखा
06. ताराचन्द सउनि पुलिस थाना नोखा
07. जगदीश सउनि पुलिस थाना नोखा
08. दीपक यादव सउनि साईबर सैल बीकानेर
09. अक्षय हैडकानि पुलिस थाना नोखा
10. गणेश गुर्जर कानि पुलिस थाना नोखा
11. रामेश्वरलाल धुधवाल कानि पुलिस थाना नोखा
12. जेठुसिंह कानि पुलिस थाना नोखा
13. हीरालाल कानि पुलिस थाना नोखा
14. रामेश्वरलाल विश्नोई कानि पुलिस थाना नोखा
15. बलवीर कानि पुलिस थाना नोखा
16. सुरेश चन्द कानि पुलिस थाना नोखा
17. कृष्ण कुमार कानि पुलिस थाना नोखा
18. चीमाराम कानि वृत्त कार्यालय नोखा


