Friday, April 24, 2026
Hometrendingजयपुर और बीकानेर में कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी...

जयपुर और बीकानेर में कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर/बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान में जयपुर और बीकानेर में जिला एवं सत्र न्यायालयों को बम की धमकी मिली है। सूचना मिलने के सााि ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई और न्यायालय परिसर में सर्च शुरू कर दिया। बीकानेर शहर के जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर पुलिस जाब्‍ता तत्‍काल मौके पर पहुंच गया। एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड ने कोर्ट कैम्‍पस में सघन तलाशी ली तथा एडवोकेट चैंबर, न्यायिक अधिकारियों के कक्ष, कोर्ट रूम और आसपास के सभी संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया गया। समाचार लिखे जाने तक कोई संदिग्‍ध वस्‍तु नहीं मिली है।

बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट अजय कुमार पुरोहित ने सभी अधिवक्ताओं से अपील की है कि आगामी निर्देशों तक अपने घरों में ही सुरक्षित रहें। उन्‍होंने कहा कि अभी जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीकानेर द्वारा ज्ञान में लाया गया है कि जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है अतः आप सब से आग्रह है की सभी आगामी सूचना तक अपने अपने घरों में सुरक्षिति रहें, जो अधिवक्ता साथी कोर्ट परिसर में मौजूद है उनसे भी विशेष आग्रह है कि तत्काल प्रभाव से परिसर से बाहर निकल सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!