Friday, April 24, 2026
Hometrendingआरजीएचएस योजना के आईडी कार्ड का दुरुपयोग, जीवन रक्षा हॉस्पिटल के प्रबंधक,...

आरजीएचएस योजना के आईडी कार्ड का दुरुपयोग, जीवन रक्षा हॉस्पिटल के प्रबंधक, डॉक्‍टर पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com आरजीएचएस योजना के आईडी कार्ड का दुरुपयोग करके एक व्‍यक्ति के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर बीकानेर के जीवन रक्षा हॉस्पिटल के प्रबंधक, डॉक्‍टर व कर्मचारियों के खिलाफ केस द दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी मोहल्‍ला व्‍यापारियान निवासी शमीम अहमद पुत्र बशीर अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जीवन रक्षा हॉस्पिटल के डॉ. निशांत वर्मा, प्रबंधक एवं कर्मचारी, डॉ. विजय, बी लाल इमेजिन एंड डाइग्‍नोस्टिक सेंटर सीकर के डॉक्‍टर व कर्मचारी, डॉ. गजराज सिंह एमडी जनरल मेडिसिन, एसके हॉस्पिटल सीकर एवं March Imagine Diagnostic Center Sadul Gang Bikaner के प्रभारी अधिकारी व कर्मचारियों ने मेरे साथ धोखाधड़ी से फर्जी दस्‍तावेज तैयार कर आरजीएचएस आईडी कार्ड का गलत तरीके से उपयोग कर षडयंत्र कर मेरे नाम से रकम हड़प ली। मामले की जांच एएसआई मदनलाल जांगू को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!