Friday, April 24, 2026
Hometrendingसंस्थापन अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी पदों पर डीपीसी में चयनित अधिकारियों के...

संस्थापन अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी पदों पर डीपीसी में चयनित अधिकारियों के चयन आदेश जारी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा राजेश यादव की अध्यक्षता में सचिवालय, जयपुर में 9 अप्रैल 2026 को वर्ष 2025-26 की सम्पन्न डीपीसी में मंत्रालयिक संवर्ग के संस्थापन अधिकारी पद पर चयनित 210 एवं प्रशासनिक अधिकारी पद पर चयनित 510 अधिकारियों के चयन आदेश शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने जारी कर दिए हैं। पदौन्नति पर यथावत कार्यभार ग्रहण 20/4/2026 तक करने के निर्देश दिए गए हैं। वार्षिक कार्य मूल्यांकन प्रतिवेदन के अभाव में संस्थापन अधिकारी पद पर एक एवं प्रशासनिक अधिकारी पद पर दो अधिकारियों का चयन डेफर किया गया है।

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संध राजस्थान -बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य, प्रदेश संस्थापक मदनमोहन व्यास, प्रदेश संरक्षक राजेश व्यास सहित समस्त पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा राजेश यादव, शिक्षा निदेशक सीताराम जाट, अतिरिक्त निदेशक शैलेन्द्र देवड़ा, वीणा सोलंकी उपनिदेशक प्रशासन एवं शिवशंकर शर्मा अनुभाग अधिकारी डीपीसी का आभार जताया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!