






बीकानेर Abhayindia.com जयपुर के होरिजन टावर में दयावंती एसोसिएट्स का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा किया गया। उपमुख्यमंत्री ने अपने वक्तव्य में बताया कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक मील का पत्थर साबित होगा, महिलाओं के लिए प्रेरणादायक कदम है। ए.आई और बी. आई. एम इंफ्रास्ट्रक्चर सॉफ्टवेयर से उद्योग के विकास को एक नया आयाम मिलेगा।
दयावंती एसोसिएट्स के डायरेक्टर मानक सोनी व सुश्री दयावंती सोनी ने आगंतुकों का स्वागत किया। डायरेक्टर दयावंती सोनी ने बताया कि दयावंती एसोसिएट्स कंपनी विदेशी तकनीक का इस्तेमाल करके निर्माण एवं विकास कार्य को नई दिशा प्रदान करेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खाजूवाला विधायक डॉक्टर विश्वनाथ मेघवाल, बिहारी लाल बिश्नोई पूर्व विधायक नोखा, किशन लाल ज्वैलर्स ग्रुप के ओनर शिवकुमार सोनी, लालचंद सोनी, कुंदन लाल वर्मा हैदराबाद, जर्क यूनिवर्सिटी के मालिक अर्पित अग्रवाल, कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित, एडवोकेट गणेश दान सहित कई लोग उपस्थित हुए।


