






जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कम हो गया है। इसके चलते मौसम भी सामान्य हो गया है। हालांकि, प्रदेश के कुछ जिलों में आज भी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 अप्रैल चूरू, झुंझुनू, सीकर, दौसा, जयपुर, अलवर, टोंक, सवाई माधोपुर, भरतपुर, करौली और धौलपुर सहित करीब 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विभाग के अनुसार, इन 10 जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवाएं (20-30 किमी प्रति घंटा) भी चल सकती हैं। विभाग के अनुसार, इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में अगले 4-5 दिनों तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।


