Friday, April 24, 2026
HometrendingRajasthan Weather : बदल गया मौसम का मिजाज, आज और कल के...

Rajasthan Weather : बदल गया मौसम का मिजाज, आज और कल के लिए अलर्ट जारी

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। प्रदेश के कई हिस्‍सों में देर रात से बारिश का दौर चल रहा है। बीकानेर में अलसुबह पांच बजे शुरू हुआ बारिश का दौर समाचार लिखे जाने तक रूक-रूक कर जारी है। इससे हालांकि मौसम में ठंडक सी घुल गई है लेकिन मौसम के इस बदलाव ने किसानों और आम लोगों को चिंता में डाल दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 7 अप्रैल को विक्षोभ का सर्वाधिक असर होने तथा जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, तेज आंधी (50-60kmph) व कहीं-कहीं ओलावृष्टि, मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र व आसपास के कुछ भागों में 20 से 50 मिमी तक बारिश दर्ज होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, 8 अप्रैल को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। 9 अप्रैल से आगामी 3-4 दिन अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!