Friday, April 24, 2026
Hometrendingमुरलीधर व्‍यास कॉलोनी में किराये के घर में चल रहा था क्रिकेट...

मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी में किराये के घर में चल रहा था क्रिकेट सट्टा, पुलिस ने चार जनों को दबोचा

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com आईपीएल शुरू होने के साथ ही बीकानेर में क्रिकेट सट्टे का बाजार गर्म हो गया है। वहीं, पुलिस भी सट्टे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए लगातार हाथ-पैर मार रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशों पर नयाशहर थाना पुलिस ने सीओ अनुज डाल के सुपरविजन में ऑनलाइन सट्टे के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को दबोचने में सफलता प्राप्‍त की है।

अरेस्‍ट किए गए आरोपियों के कब्‍जे से 37 मोबाइल फोन व 3 लैपटॉप जब्‍त किए गए है। सीओ अनुज डाल ने बताया कि मुखबिर की पुख्‍ता सूचना पर थानाप्रभारी रोहित चौधरी के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम ने मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी में स्थित एक किराये के मकान में दबिश देकर मौके पर ऑनलाइन सट्टेबाजी का खेल संचालित करते रजत भाटी, गगन नायक, मूलचंद छीपा व विशाल सोनी को धर दबोचा। पुलिस पकड़े गए चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में एसएचओ रोहित चौधरी, कांस्टेबल ओमप्रकाश, एएसआई अजय कुमार, प्रदीप कुमार, कौशल्या व भवानी शामिल रहे। इसमें कांस्‍टेबल ओमप्रकाश की विशेष भूमिका रही।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!