






जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में मौसम एक बार फिर पलटने वाला है। एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अगले दो दिन प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बारिश व ओले गिरने का अलर्ट मारी किया गया है। मौसम में होने जा रहा ये बदलाव किसानों और आम लोगों के लिए चिंता का विषय बन सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, 7 अप्रैल को विक्षोभ का सर्वाधिक असर होने तथा जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, तेज आंधी (50-60kmph) व कहीं-कहीं ओलावृष्टि, मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र व आसपास के कुछ भागों में 20 से 50 मिमी तक बारिश दर्ज होने की संभावना है।
विभाग के अनुसार, 8 अप्रैल को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। 9 अप्रैल से आगामी 3-4 दिन अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।


