Friday, April 24, 2026
Hometrendingवायरल वीडियो से उकताए गोविंदराम मेघवाल, पुराने अंदाज में आए नजर, खूब...

वायरल वीडियो से उकताए गोविंदराम मेघवाल, पुराने अंदाज में आए नजर, खूब जुटाई भीड़, विरोधियों को ललकारा भी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता गोविंदराम मेघवाल के कथित वायरल वीडियो को लेकर राजनीति गर्मा रही है। इस बीच, आज गोविंदराम मेघवाल ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए जोरदार हुंकार भरी। उनकी रैली और सभा में हजारों की संख्‍या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सभा के दौरान पूर्व मंत्री गोविंदराम पूरी तरह पुराने रंग में रंगे हुए नजर आए। उन्‍होंने कहा कि मेरे खिलाफ साजिश करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। उन्‍होंने आज भी भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल का नाम लिया। मेघवाल ने कहा कि मेरे खिलाफ साजिशें रचने वाले काफी कामयाब नहीं होंगे। मैं धोखेबाजी करने वालों से ब्याज सहित हिसाब करना जानता हूं।

उन्‍होंने कहा कि मेरे खिलाफ फर्जी वीडियो वायरल करके निजता को भंग करने का काम किया गया है। जिला प्रशासन व पुलिस से मांग की कि अगर सही तरीके से जांच हुई तो केन्द्रीय मंत्री पुत्र रविशेखर को जेल जाना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे पता है इस मामले में प्रशासन पर दबाव है। उन्‍होंने रविशेखर मेघवाल को चुनौती भी दे डाली। उन्‍होंने कहा कि वे जिले में कही से भी चुनाव लड़ लड़े, जीतने नहीं देंगे। मेघवाल ने अपने पुराने राजनीतिक चुनावों के अनुभवों को लेकर भी खूब चटखारे लिए। इसके बहाने उन्‍होंने कई कांग्रेस नेताओं को लपेटे में ले लिया। उन्‍होंने जिले में कांग्रेस नेता वीरेन्‍द्र बेनीवाल, मंगलाराम गोदारा के साथ हुए व्‍यवहार को लेकर भी बात कही।

जनसभा के बाद गोविन्दराम मेघवाल ने अपने समर्थकों के साथ कर्मचारी मैदान से अम्बेडकर सर्किल तक रैली निकाली और बाबा साहेब के मूर्ति पर माला पहनाई। इस दौरान उनके साथ पंचायत समिति के पूर्व प्रधान लालचंद आसोपा, सरिता चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड, आजम अली, शब्बीर अहमद सहित बड़ी संख्या में पंच, सरपंच, प्रधान शामिल रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!