Friday, April 24, 2026
Hometrendingमंत्रालयिक संवर्ग के लिए स्वतंत्र निदेशालय स्थापित करने की मांग पर लोकभवन...

मंत्रालयिक संवर्ग के लिए स्वतंत्र निदेशालय स्थापित करने की मांग पर लोकभवन ने लिया संज्ञान

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com मंत्रालयिक संवर्ग के लिए स्वतंत्र निदेशालय स्थापित करने एवं कनिष्ठ सहायक की योग्यता स्नातक ग्रेड पे -3600 एल-10 करने के मामले में अखिल राजस्थान बाबू एकता मंच, बीकानेर की ओर से दिए गए ज्ञापनों पर राज्यपाल सचिवालय लोकभवन, जयपुर ने संज्ञान लेते हुए मंच के ज्ञापनों की प्रतियां पत्र दिनांक 18/3/2026 के साथ संलग्न कर अतिरिक्त मुख्य सचिव, जन अभियोग निराकरण विभाग, जयपुर को यथोचित कार्यवाही के लिए भेजा गया है। इस पत्र की प्रतिलिपि मंच को भी प्रष्ठांकित की गई है।

अखिल राजस्थान बाबू एकता मंच, बीकानेर के कमलनारायण आचार्य व मदनमोहन व्‍यास ने कहा है कि मंच की ओर से बाबू संवर्ग के हितार्थ समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत पैदल मार्च भी बीकानेर से जयपुर किया जा चुका है। इस सम्बन्ध में लगातार उच्च स्तरीय सम्पर्क एवं ज्ञापन देने सिलसिला जारी है जो कि सफलता प्राप्त होने तक अनवरत जारी रहेगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!