






बीकानेर Abhayindia.com माली सैनी समाज समन्वय समिति की ओर से महान समाज सुधारक, युवग प्रवर्तक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती 11 अप्रैल को सांय पांच बजे गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती भवन में मनाई जाएगी। जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन राठौड़ उपस्थित होंगे। समारोह में भाजपा ओबीसी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र कुमावत भी शामिल होंगे।
इस अवसर पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों, शिक्षा, समानता व सामाजिक न्याय को नमन किया जाएगा। समारोह में सर्व समाज एवं बीकानेर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से गोपाल गहलोत का भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत होने पर भव्य अभिनंदन किया जाएगा।


