Friday, April 24, 2026
Hometrendingवायरल वीडियो के बीच अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने को गोविंदराम अडिग, 5...

वायरल वीडियो के बीच अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने को गोविंदराम अडिग, 5 को करेंगे प्रदर्शन, कांग्रेस ने किया किनारा

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सोशल मीडिया पर वायरल कथित वीडियो को लेकर चल रहे विवाद के बीच पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता गोविंदराम मेघवाल अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने को अडिग नजर आ रहे हैं। मेघवाल ने 5 अप्रैल को कर्मचारी मैदान के समक्ष अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन करेंगे। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने इस प्रदर्शन से खुद को किनारे कर लिया है। इसके लिए एक पत्र भी जारी किया गया है।

इधर, पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने कहा है कि मेरे राजनीतिक विरोधियों ने कथित वीडियो के माध्‍यम से मेरी छवि खराब करने की कोशिश की है। इससे केवल मेघवाल समाज ही नहीं, बल्कि सर्व समाज आहत है। अपने राजनीतिक विरोधियों को माकूल जवाब देने के लिए पांच अप्रैल को होने वाले प्रदर्शन में हजारों की संख्‍या में समर्थक शामिल होने जा रहे हैं। मेघवाल ने बातचीत के दौरान न केवल बीजेपी, बल्कि कांग्रेस नेताओं पर भी जमकर आरोप लगाए। उन्‍होंने कहा कि शहर कांग्रेस अध्‍यक्ष यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों को आगे करके परदे के पीछे मेरा विरोध कर रहे हैं। इसके बावजूद मैं कांग्रेस को मजबूत करने तथा आगामी निकाय व पंचायत चुनावों में बीजेपी को शिकस्‍त देने में कोई कमी बाकी नहीं रखूंगा।

वहीं, देहात कांग्रेस बीकानेर के सोशल मीडिया हैंडल से एक पत्र जारी किया गया है जिसमें मेघवाल के पांच अप्रैल को प्रस्‍तावित कार्यक्रम के बारे में कहा गया है कि ये कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नियमों एवं दिशा-निर्देशों के विरूद्ध है। यह पत्र सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पत्र को लेकर बीकानेर कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव (संगठन) प्रह्लाद सिंह मार्शल ने पुष्टि भी की है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!