Friday, April 24, 2026
Hometrendingआरबीएसई 12वीं विज्ञान वर्ग में करियर पॉइंट का शत-प्रतिशत परिणाम, खुड़िया 96.60%...

आरबीएसई 12वीं विज्ञान वर्ग में करियर पॉइंट का शत-प्रतिशत परिणाम, खुड़िया 96.60% के साथ बनी टॉपर

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के प्रतिष्ठित करियर पॉइंट संस्‍थान ने आरबीएसई 12वीं विज्ञान वर्ग के वर्ष 2026 के परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत प्रथम श्रेणी परिणाम दर्ज किया है। संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर एक बार फिर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण और व्यक्तिगत मार्गदर्शन का प्रमाण प्रस्तुत किया है।

संस्थान के अनुसार, 43% विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं, 71% विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त किए। इस वर्ष की टॉपर Sanu Khudia ने 96.60% (483/500) अंक प्राप्त कर संस्थान में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर संस्थान परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। संस्थान प्रबंधन ने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है तथा सीटें सीमित हैं। NEET Target Batch 6 अप्रैल 2026 से प्रारंभ किया जा रहा है। 12वीं बोर्ड परीक्षा के अंकों के आधार पर चयनित विद्यार्थियों को विशेष छूट एवं छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!