Friday, April 24, 2026
Hometrendingशिक्षा मंत्री ने किया 12वीं और 10वीं के टॉपर्स का सम्मान

शिक्षा मंत्री ने किया 12वीं और 10वीं के टॉपर्स का सम्मान

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर गुरुवार को राजसमंद जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उनका सम्मान किया। सुबह सर्किट हाउस, राजसमंद में दिलावर ने विभिन्न राजकीय विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उपरना ओढ़ाकर उनकी उपलब्धियों की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ही उन्हें सफलता के शिखर तक पहुँचाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

शिक्षा मंत्री ने कक्षा 12वीं कला में 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त छात्रा माया मेघवाल, कक्षा 10वीं में 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त छात्रा मनीषा खरवड, कक्षा 10वीं में 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त छात्रा किंजल सेन, कक्षा 12वीं विज्ञान में 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त छात्र प्रेम सिंह चुंडावत, कक्षा 12वीं विज्ञान में 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त छात्र पीयूष पालीवाल, कक्षा 12वीं वाणिज्य में 88.20 प्रतिशत अंक प्राप्त छात्र विकास जाट से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया।

अधिकारियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की भी उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों और परिवार का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने एवं विद्यार्थियों को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने हेतु निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया। इस दौरान शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!