






जयपुर/बीकानेर Abhayindia.com प्रदेश में अप्रैल के प्रथम सप्ताह में बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां जारी रहने तथा 3-4 अप्रैल को सर्वाधिक प्रभाव होने की संभावना है। बहरहाल, मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, अगले कुछ घंटे में अजमेर, बीकानेर, नागौर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, हनुमानगढ, अलवर, उदयपुर जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में आंधी – बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी राज में सर्वाधिक बारिश 34mm लाडपुरा, कोटा में व पश्चिमी राज के मूंडवा, नागौर में 24mm दर्ज की गई है। विभाग के अनुसार, 1 अप्रैल को उदयपुर, कोटा संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने व शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है । 2 अप्रैल को रात्रि के समय जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी जिलों व आसपास के क्षेत्र में आंधी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है।
विभाग के अनुसार, अगला मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 3-4 अप्रैल को राज्य के कुछ भागों में सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। 3-4 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में पुनः तेज मेघगर्जन के साथ
आंधी- बारिश होने की प्रबल संभावना है।


