Saturday, April 25, 2026
Hometrendingमहारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में महावीर जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में महावीर जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में महावीर जयंती (तीर्थंकर दिवस) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. नवदीप सिंह बैंस, प्रो. असित गोस्वामी, डॉ सुनीता बिश्नोई, डॉ सुमन बिश्नोई, डॉ नैना टाक ने विश्व को शांति का संदेश देने वाले महावीर स्वामी के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।

महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर नवदीप सिंह बैंस ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व में अहिंसा व शांति जैन धर्म की देन है और वर्तमान वैश्विक उथल-पुथल के दौर में यह सिद्धांत शांति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकते हैं। इस अवसर पर राष्ट्रगीत वंदे मातरम@150 कार्यक्रम के तहत वंदे मातरम राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम श्रृंखला की अन्य सप्ताह भर की गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी छात्राओं के मध्य साझा की गई। “शहीदी दिवस” के कार्यक्रमों की इस श्रृंखला में वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए उनको याद किया गया तथा वंदे मातरम के विषय पर लघु फिल्म दिखाई गई और लेखन प्रतियोगिता, एकल व समूह गायन प्रतियोगिता भी रखी गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी व महाविद्यालय की अन्य छात्राओं ने पूर्ण मनोयोग के साथ भागीदारी निभाई।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!