








बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में भूखंड विवाद के मामले बढते जा रहे हैं। इसी क्रम में जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के पटेल नगर में इसी आशय का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर दो जनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस के अनुसार, जेल रोड निवासी शंकर कुमार धामू पुत्र जितेन्द्र कुमार धामू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपियों ने मेरे भूखंड पर लगा बोर्ड हटा दिया गया। दीवार पर लिखा हुआ “उक्त संपत्ति धामू परिवार की है” को काले रंग से पोत दिया गया। साथ ही भूखंड में प्रवेश कर तोडफोड कर नुकसान पहुंचाया तथा जान से मारने की धमकियां दी गई। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुक्ताप्रसाद नगर निवासी मनीष लांबा पुत्र रमेश सोनी, पटेल नगर निवासी सुरेश खींचड पुत्र किशनलाल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच एएसआई भवानीदान को सौंपी गई है।


