Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर में गैस रिफिलिंग का खेल, 38 सिलेंडर किए जब्‍त, मकान मालिक...

बीकानेर में गैस रिफिलिंग का खेल, 38 सिलेंडर किए जब्‍त, मकान मालिक पर एफआईआर दर्ज

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में गैस रिफिलिंग का खेल लंबे समय से चल रहा है। पिछले कुछ समय से गैस सिलेंडर को लेकर मची आपा धापी के बीच गैस रिफिलिंग का खेल और तेज हो गया है। इस बीच, रसद विभाग भी पूरी तरह मुस्‍तैद हो गया है। इसी क्रम में विभाग ने सर्वोदय बस्‍ती क्षेत्र में गैस रिफिलिंग का भंडाफोड कर दिया है।

विभाग ने सर्वोदय बस्‍ती स्थित मनोज कुमार पुत्र सोहनलाल के मकान पर अवैध गैस रिफिलिंग की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया है। रसद टीम ने मौके से 38 गैस सिलेंडर, रिफिलिंग मशीन, इलेक्‍ट्रोनिक कांटा जब्‍त किया है। रसद विभाग के इंफोसमेंट अधिकारी पवन सुथार ने मकान मालिक मनोज कुमार के खिलाफ मुक्‍ताप्रसाद नगर थाने में 3/7, 287 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कराया है। मामले की जांच एएसआई सुरेन्‍द्र को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!