HometrendingRajasthan Weather : नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, बीकानेर, जोधपुर में आंधी-बारिश का...

Rajasthan Weather : नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, बीकानेर, जोधपुर में आंधी-बारिश का अलर्ट

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में शनिवार से मौसम करवट बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, शनिवार को जोधपुर और बीकानेर संभाग में दोपहर बाद आंधी और बारिश की संभावना है। वहीं, 29 से 31 मार्च के दौरान इस पश्चिमी विक्षोभ का लगभग पूरे प्रदेश में ही व्यापक असर देखने को मिल सकता है। विभाग के अनुसार, इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी और कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular