Thursday, May 14, 2026
HometrendingRajasthan Weather : दो पश्चिमी विक्षोभ होंगे सक्रिय, फिर बदलेगा मौसम, अलर्ट...

Rajasthan Weather : दो पश्चिमी विक्षोभ होंगे सक्रिय, फिर बदलेगा मौसम, अलर्ट जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम के मिजाज में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार,  26 से 31 मार्च के बीच दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे, जिनके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में बारिश, मेघगर्जन और तेज आंधी का दौर चलने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, 23 मार्च को भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और मेघगर्जन की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं, जबकि अधिकांश हिस्सों में मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा। हालांकि 26-27 मार्च को पूर्वी और उत्तरी राजस्थान में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के संकेत हैं।

विभाग के अनुसार, इसके बाद 28 से 31 मार्च के बीच एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे मौसम पूरी तरह से बदल सकता है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। विभाग ने किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से आंधी और बिजली के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने, सुरक्षित जगह पर शरण लेने और फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करने की अपील की गई है। आने वाले दिनों में मौसम का यह बदलाव जनजीवन को प्रभावित कर सकता है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!