Friday, May 15, 2026
HometrendingRajasthan Weather : विक्षोभ ने बदला मौसम, आज भी कई जिलों में...

Rajasthan Weather : विक्षोभ ने बदला मौसम, आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट, किसानों की बढ़ी चिंता

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। कई इलाकों में बारिश होने से दिन और रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो गई है। इस बीच, मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 8 जिलों में तेज बारिश और 16 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने और तेज गति से सर्द हवा चलने का अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के ऊपर परिसंचरण तंत्र सक्रिय बना हुआ है। इसके चलते राज्य के विभिन्न हिस्सों मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा बाड़मेर में 16.6 मिमी रिकॉर्ड की गई है।

विभाग के अनुसार, मौसम विभाग के अनुसार 19 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली और हल्की बारिश हुई। इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। विभाग के अनुसार, 20 मार्च को नागौर, अजमेर, जयपुर, सीकर, टोंक, झुंझुनूं, अलवर और दौसा जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की गति से हवा चलने की संभावना है।

इधर, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश से खेतों में काटकर रखी फसलों को नुकसान हो रहा है तो दूसरी तरफ तेज गति से चल रही हवा के कारण खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों की फसल आड़ी तिरछी गिरने से इस बार उपज कम होने की​ चिंता भी किसानों को सता रही है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!