








बीकानेर Abhayindia.com हिमोफिलिया सोसायटी बीकानेर एवं नोवा नोडिकश कम्पनी की ओर से जागरूकता शिविर का आयोजन शगुन पैलेस में किया गया। आयोजन का शुभारम्भ पीबीएम अस्पताल के उप अधीक्षक डॉ. गौरीशंकर जोशी, डॉ श्याम अग्रवाल, जी. एस. तंवर, डॉ. राजेश कुमार गुप्ता तथा सन्तोष कुमार सोसायटी सचिव ने किया।
इस अवसर पर डॉ. गौरी शंकर जोशी ने पी. बी. एम अस्पताल मे हिमोफिलिक को प्राप्त उपचार के बारे में जानकारी साझा की एवं जल्द ही अस्पताल में हिमोफिलिया से संबंधित जांचों को शुरू करने का आश्वासन दिया। डॉ. जीएस तंवर ने बच्चों मे हिमोफिलिया के लक्षण एवं उपचार तथा महिलाओं के केरीयर जांच आदि के बारे मे जानकारी प्रदान की। डॉक्टर श्याम अग्रवाल ने हिमोफिलिया के लक्षण एवं सावधानी रखने तथा डे-केयर सेंटर के संचालन के बारे मे जानकारी दी।
अध्यक्ष रवि व्यास के द्वारा सोसायटी की ओर से हिमोफिलिक बच्चों को दी जाने वाली योजना के बारे मे जानकारी दी जिसमें प्रत्येक शिविर मे एक हिमोफिलिक को सोसायटी के द्वारा 2100 रूपये राशि एवं अध्यक्ष रवि व्यास के द्वारा वर्ष मे एक हिमोफिलिक को 5100 रूपये प्रोत्साहन के रूप में राशि प्रदान करने के बारे मे बताया गया।
सचिव सन्तोष कुमार ने हिमोफिलिया सोसायटी के द्वारा किये जा रहे कार्यो तथा सोसायटी के द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं एवं योजनाओं के बारे मे जानकारी साझा की एवं शिविर मे बच्चों को किट एवं उपहार भैंट किये गये। विजय कुमार ने हिमोफिलिक को इंडोर खेल के बार मे जानकारी प्रदान की ताकी बच्चों की मनोदशा एवं शारीरिक रूप से स्वास्थ्य रहें उसके बारे मे जानकारी साझा की। कोषाध्यक्ष सुनिल शर्मा ने सोसायटी द्वारा देय सुविधा के बारे जानकारी साझा की। महिला अध्यक्ष में महिलाओं को अपने बच्चों को कैयर करने के लिये प्रोत्साहित किया। नोवा नोडिकश कम्पनी के प्राची ने बच्चों में अपने विचार प्रस्तुत किये एवं चित्रकाला सामग्री वितरण किया। शिविर मे कुल 55 हिमोफिलिक ने हिस्सा लिया। शिविर मे सोसायटी के दिव्यांशु सैन, रामेश्वर, मोहम्मद अजीज एवं परवेज आदि ने सहयोग दिया।


