Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरअभी-अभी : कचरे को लेकर उस्ता बारी क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति, रास्ता...

अभी-अभी : कचरे को लेकर उस्ता बारी क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति, रास्ता जाम

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। शहर में दो दिन से कचरा नहीं उठने से गंदगी से परेशान लोग सोमवार को सड़क पर उतर आए हैं। कोतवाली एवं नयाशहर पुलिस थानान्तर्गत आने वाले उस्ता बारी क्षेत्र में ताजा लिखे जाने तक बीते एक घंटे से कचरा उठाने की बात को लेकर लोगों ने जाम लगा रखा है। सड़कों पर टायर जलाए गए है। इस बीच लोगों की भीड़ में से ही कुछ लोग आपस में झगड़ पड़े। इससे स्थिति और भी तनावपूर्ण बन गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर अभी तक पुलिस नहीं पहुंची है। रास्ता जाम होने से बड़ी संख्या में लोग और वाहन भीड़ में फंस गए हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पिछले पांच दिनों से यहां कचरा नहीं उठाया जा रहा। इससे फैली गंदगी के बीच सांस लेना मुश्किल हो रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!