Friday, May 15, 2026
Hometrendingअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में महिला कर्मचारियों को किया...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में महिला कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com गंगाशहर के राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान केंद्र में कार्यरत महिला कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के उपाध्यक्ष श्रीभगवान अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि महिला दिवस को आयोजित करने के पीछे यही उद्देश्य है कि जो महिला कर्मचारी हमारे इस केंद्र में लंबे समय से अपनी निष्ठा के साथ सेवाएं दे रही है उन्हें सम्मान मिलना चाहिए। क्योंकि महिला जो भी काम हाथ में लेती है वहां पूरी ईमानदारी व निष्ठा से करती है इसलिए आज हमारे संस्थान महिला कार्मिकों को सम्मानित करते हुए यह संस्था खुद गौरवान्वित महसूस हो रही है।

राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के सचिव बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर प्राकृतिक विशेषज्ञ तान्या जायसवाल, वरिष्ठ उपचारिका कविता सुथार, सुनिता प्रजापत, कृष्णा कच्छावा व पूजा तेजी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर वरिष्ठ उपचारक महावीर उपाध्याय, कुणाल तंवर, शंकर लाल परिहार, मयंक बोथरा व कमल तेजी आदि मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!