Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर की राजनीति : प्रदेश टीम में शामिल होते ही सक्रिय हुए...

बीकानेर की राजनीति : प्रदेश टीम में शामिल होते ही सक्रिय हुए गहलोत, चल रहा स्‍वागत का दौर, चुनाव से पहले भरा जोश

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भारतीय जनता पार्टी आगामी निकाय व पंचायतों चुनावों के मद्देनजर एक्टिव मोड पर है। खासतौर से बीकानेर की बात करें तो यहां भी इस बार होली पर हुई संगठनात्‍मक नियुक्तियों के बाद सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। पार्टी ने वरिष्‍ठ नेता गोपाल गहलोत को बीकानेर शहर की जिम्‍मेदारी सौंपते हुए प्रदेश कार्यसमिति में सदस्‍य के रूप में शामिल किया है। माना जा रहा है कि इस पद के लिए गहलोत का चयन आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए किया गया है। शहर की वार्ड स्‍तरीय राजनीति में हर कार्यकर्त्‍ता से व्‍यक्तिगत संबंध निभाना गोपाल गहलोत की सबसे बड़ी ताकत रही है। उनके पास शहर के सभी अस्‍सी वार्डों का राजनीतिक भूगोल है। इसके नतीजे उन्‍होंने साल 1994 के नगरपरिषद चुनावों में दिए भी थे। संगठन स्‍तर पर उनकी इसी पकड़ को देखते हुए संगठन उनका फायदा लेना चाह रहा है। इसी को ध्‍यान में रखते हुए पार्टी ने उन्‍हें एक्टिव मोड पर खड़ा कर दिया है। उनकी नियुक्ति के बाद से स्‍वागत का दौर चल रहा है। कार्यकर्त्‍ताओं में जोश का संचार हो गया है।

 

Gopal Gehlot Bjp Leader

आपको बता दें कि प्रदेश कार्यसमिति सदस्‍य बनाए जाने के बाद गोपाल गहलोत सबसे पहले अपने राजनीतिक गुरु रहे भाजपा के पूर्व जिलाध्‍यक्ष द्वारकाप्रसाद तिवाड़ी के पारीक चौक स्थित निवास गए। जहां उन्‍होंने तिवाड़ी के छायाचित्र पर पुष्‍पां‍जलि अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्‍होंने द्वारकाप्रसाद तिवाड़ी की पत्‍नी से भी आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके पुत्र अशोक तिवाड़ी मौजूद रहे। इसके बाद से उनके समर्थक लगातार उनसे मिलकर उनका स्‍वागत कर बधाइयां दे रहे हैं। स्‍वागत के दौरान उन्‍होंने कहा कि पार्टी की ओर से दी गई इस नई जिम्‍मेदारी का निर्वहन पूर्ण निष्‍ठा से करते हुए कार्यकर्त्‍ताओं को एकजुट करेंगे। कार्यकर्त्‍ता ही पार्टी की ताकत है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!