






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के सीमावर्ती क्षेत्र बज्जू के रणजीतपुरा थाना इलाके में एक खेत में अफीम की खेती करने का मामला सामने आया है। इसकी सूचना मिलने पर रणजीतपुरा थानाप्रभारी चंद्रजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया है।
थानाप्रभारी चंद्रजीत सिंह के अनुसार, रणजीतपुरा के चक 11 केएचडी में अफीम की खेती होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो गेहूं के पौधों की आड़ में अफीम के पौधे लगाए हुए मिले। मौके पर अफीम के 938 पौधे मिले। सभी पौधों को पुलिस ने उखाडकर जब्त कर लिया गया। पौधों का वजन करीब 16 किलो बताया जा रहा है। यह खेती लिखमाराम मेघवाल कर रहा था।
पुलिस के अनुसार, खेत लिखमाराम के पिता के नाम से है, जबकि खेती लिखमाराम ही करता है। आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच जगदीश प्रसाद पांडर को सौंपी गई है।


