






बीकानेर Abhayindia.com कोटगेट के अंदर व्यस्ततम क्षेत्र में स्थित मोहन पंसारी की दुकान जाने वाले ग्राहकों को अब शहरी क्षेत्र में भी आयुर्वेदिक दवाइयां व विभिन्न जड़ी-बूटियां उपलब्ध हो सकेगी। आपको बता दें कि जवाहर नगर सेक्टर ई -52 में मोहन पंसारी के और नए प्रतिष्ठान “द सात्विक स्टोर” का शुभारंभ हाल ही में हुआ है। इससे पहले उनका पहला स्टोर हर्ब एलेग्जिर रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में संचालित हो रहा है।
द सात्विक स्टोर की मधु चांडक एवं मोनिका सपरा ने बताया कि नए प्रतिष्ठान में ग्राहकों की सेहत और दैनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आयुर्वेदिक दवाइयां, विभिन्न जड़ी-बूटियां, ड्राई फ्रूट्स, पौष्टिक स्नैक्स व खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही पूजन सामग्री, मसाले, मुरब्बा तथा स्किन व हेयर केयर से जुड़े उत्पाद भी स्टोर पर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि स्टोर का उद्देश्य शुद्ध, सात्विक और स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाना है।


