Saturday, April 25, 2026
Hometrendingशिक्षा विभाग के कर्मचारियों की विभिन्‍न मांगों को लेकर निदेशक और अतिरिक्‍त...

शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की विभिन्‍न मांगों को लेकर निदेशक और अतिरिक्‍त निदेशक से हुई वार्ता

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने आज शिक्षा निदेशक सीताराम जाट एवं अतिरिक्त निदेशक शेलेन्द्र देवड़ा को ज्ञापन सौंपकर वार्ता की।

प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग से 2018 में चयनित कनिष्ठ सहायकों की वरिष्ठता निर्धारित कर पदोन्नत करने, स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्रालयिक पदों के पुनर्गठन के फलस्वरूप राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत पदों के वृद्धि/कमी आवंटन शाला एवं कार्यालय वार निदेशालय के बजट अनुभाग से जारी कर आईएफएमएस पर अपडेट करने, निदेशालय स्तर पर संस्थापन अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी एवं मंडल स्तरों पर सहायक प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ सहायक पदों पर 1/4/2017 से रिव्यू, 1986 के कनिष्ठ सहायकों की रिव्यू तथा 2025-26 की नियमित डीपीसी में विभाग द्वारा किए जा रहे विलंब एवं इससे कर्मचारियों को हो रहे भारी आर्थिक नुकसान पर आक्रोश व्यक्त करते हुए अविलंब कार्य करने की पुरजोर मांग की गई। ज्ञापन में हितकारी निधी की राशि नेशनल बैंक में जमा कराने की मांग की गई।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!