HometrendingBikaner Crime : लिफ्ट मांग कर बाइक सवार की ही सोने की...

Bikaner Crime : लिफ्ट मांग कर बाइक सवार की ही सोने की चेन तोड़ ले गया, पुलिस ने दबोचा

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में लिफ्ट मांग कर बाइक के पीछे बैठा व्‍यक्ति सवार के गले से सोने की चेन तोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर नामजद केस दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया। थानाप्रभारी कविता पूनिया ने बताया कि आरोपी जंभेश्‍वर नगर निवासी नरेन्‍द्र डेलू को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, परिवादी नत्‍थूसर बास निवासी 29 वर्षीय दीपक सोनी उर्फ नारायण पुत्र धनराज सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जंभेश्‍वर नगर निवासी नरेन्‍द्र डेलू ने मुझे फूलनाथ तालाब के पास छोड़ने को कहा। मैं उसे पीछे बैठाकर जाने लगा। जैसे ही फूलनाथ तालाब के पास पहुंचे तो आरोपी ने उतरते समय पीछे से मेरे गले की चेन तोड़ कर भाग गया। मामले की जांच हैडकांस्‍टेबल रामविलास कर रहे हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular