






बीकानेर Abhayindia.com वर्ष 1986 बैच के कनिष्ठ सहायकों की वरिष्ठता एवं डीपीसी की मांग को लेकर शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने बुधवार को शिक्षा निदेशक सीताराम जाट से वार्ता कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने ज्ञापन सौंप कर शिक्षा निदेशक सीताराम जाट को अवगत कराया गया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 1986 में चयनित कनिष्ठ सहायकों के वरिष्ठता एवं डीपीसी से पदोन्नत करने का मामला कोर्ट निर्णय एवं सरकार द्वारा नो अपील निर्देश दिए जाने के बावजूद विभाग स्तर पर लम्बे समय तक लटकाया जा रहा है जिसका संघ पुरजोर विरोध करता है। वार्ता के दौरान निदेशक ने आश्वासन दिया है कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र कार्यवाही की जाएगी। आचार्य ने बताया कि ज्ञापन की प्रतियां राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, कार्मिक सचिव, शिक्षा सचिव, समस्त मंडल अधिकारियों एवं समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों (माध्यमिक मुख्यालय) को भी प्रेषित की गई है।


