Friday, April 24, 2026
Hometrendingडीपीसी व पदस्थापन को लेकर हुई वार्ता, शिक्षा निदेशक ने कहा- कल...

डीपीसी व पदस्थापन को लेकर हुई वार्ता, शिक्षा निदेशक ने कहा- कल ही बुलाएंगे बैठक

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कनिष्ठ सहायक से संस्थापन अधिकारी तक की समस्त नियमित और रिव्यु डीपीसी 1986 सहित करने एवं ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया से पदस्थापन की कार्यवाही 31/3/2026 से पूर्व करने के लिए समयबद्ध कलेंडर जारी करने क्रम में शिक्षा निदेशक सीताराम जाट एवं कमल नारायण आचार्य प्रदेशाध्यक्ष के मध्य निदेशक के कक्ष में विस्तार से वार्ता हुई।

आचार्य ने बताया कि वार्ता के दौरान निदेशक को ज्ञापन सौंप कर पुरजोर मांग कि गई है कि संस्थापन अधिकारी प्रशासनिक अधिकारी व अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी मार्गदर्शन के लिए शिक्षा निदेशालय स्तर से पत्र भिजवाये गये थे, उनका समाधान शासन स्तर से करवाया जाकर संस्थापन व प्रशासनिक अधिकारी की राज्य सरकार के स्तर पर होने वाली रिव्यु एवं नियमित दोनों डीपीसी एक साथ करवाई जाये। साथ ही अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी की डीपीसी निदेशालय तथा कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक, वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारियों की समस्त मंडल कार्यालयों के साथ ही जिला स्तरों पर सहायक कर्मचारी से कनिष्ठ सहायक की 1986 सहित समस्त रिव्यू एवं नियमित डीपीसी सम्पन्न करते हुए पदस्थापन ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से 31/3/2026 से पहले पूर्ण करने के लिए समयबद्ध कलेंडर जारी कर कर्मचारियों को हो रहे आर्थिक नुकसान से राहत दिलाई जाये। इस सम्बन्ध में शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा सचिव को भी ज्ञापन भेजा गया है।

आचार्य ने बताया कि शिक्षा निदेशक ने ज्ञापन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आश्वासन दिया कि कल ही संबंधित अधिकारियों की निर्णायक बैठक बुलाई जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!